फ्री ऑफलाइन बिलिंग सॉफ्टवेयर — PC के लिए
SutaNutan ShopKeeper छोटी दुकान के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर है, जो आपके अपने कंप्यूटर पर बिना इंटरनेट के चलता है। यह लाइफटाइम फ्री है — न ट्रायल, न लाइसेंस, न सालाना फ़ीस। भारत में बना है, GST वाली छोटी दुकानों के लिए।
फ्री इंस्टॉल करें — Life Time FreePC पर डाउनलोड कैसे करें
कोई .exe फ़ाइल नहीं है। कंप्यूटर पर Google Chrome या Microsoft Edge में sutanutan.com खोलिए, Install दबाइए, और ब्राउज़र जो बॉक्स दिखाए उसमें फिर से Install दबाइए। बस। डेस्कटॉप पर आइकन आ जाता है, और उसके बाद सॉफ्टवेयर बिना इंटरनेट के खुलता है।
- Windows 10 और 11 — डेस्कटॉप, स्टार्ट मेन्यू और टास्कबार पर।
- Mac — Launchpad से खुलता है।
- Ubuntu — Linux वाले Chrome या Edge से।
- Android फ़ोन — Chrome से, होम स्क्रीन पर।
Windows 7 और 8 पर आज का Chrome नहीं चलता, इसलिए यह सॉफ्टवेयर भी नहीं चलता। सॉफ्टवेयर की स्क्रीन अंग्रेज़ी में हैं; हर काम का वीडियो हिंदी में भी है।
इसमें क्या है
- GST सेल बिल — CGST/SGST या IGST, HSN सारांश, आपका लोगो; A4, A5 या 80 mm थर्मल रोल पर प्रिंट।
- स्कैन से परचेज़ एंट्री — सप्लायर के बिल की PDF या फ़ोटो दीजिए, हर लाइन अपने आप पढ़ ली जाती है, बिना इंटरनेट के।
- बैच और एक्सपायरी वाला स्टॉक — सबसे पुराना बैच पहले बिकता है, और एक्सपायरी रिपोर्ट पहले से बता देती है।
- बारकोड और QR लेबल — छापिए, फिर स्कैन करके बिल बनाइए।
- GSTR-1 — Excel और GST ऑफ़लाइन टूल की CSV फ़ाइलें।
- उधार और एडवांस — बिल-दर-बिल, पार्टी स्टेटमेंट के साथ।
- सेल रिटर्न और परचेज़ रिटर्न — उसी बिल के सामने, क्रेडिट नोट या डेबिट नोट के साथ; स्टॉक और बकाया अपने आप ठीक।
- बैकअप — सब कुछ एक zip फ़ाइल में, पेन ड्राइव पर रखने के लिए।
Tally की जगह?
अगर आपका काम बिलिंग, स्टॉक और GSTR-1 है, तो हाँ — और मुफ़्त। लेकिन यह पूरा अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर नहीं है: इसमें बैलेंस शीट, प्रॉफ़िट और लॉस, GSTR-3B, ई-वे बिल और ई-इनवॉइस नहीं हैं।
सवाल
क्या यह सच में फ्री है?
हाँ, लाइफटाइम फ्री। कोई पेड वर्ज़न नहीं, हर बिल पर कोई चार्ज नहीं। अगर कोई इस सॉफ्टवेयर के लिए पैसे माँगे, तो मत दीजिए।
क्या इंटरनेट चाहिए?
सिर्फ़ एक बार, इंस्टॉल करने के लिए। उसके बाद बिना इंटरनेट के चलता है।
मेरा डेटा कहाँ रहता है?
आपके अपने कंप्यूटर पर। कुछ भी अपलोड नहीं होता। ब्राउज़र का डेटा साफ़ करने से सब मिट जाता है, इसलिए बैकअप लीजिए और zip फ़ाइल सुरक्षित रखिए।
मदद कहाँ मिलेगी?
हेल्पलाइन पर फ़ोन कीजिए: +91 79806 89605।
